दिल्ली में धरना दे रही महिला पहलवानों के समर्थन में बीएचयू के छात्रों ने निकाला मार्च

बीएचयू के छात्रों ने दिल्ली में मंत्री बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रही महिला पहलवानों के समर्थन में बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर से लंका गेट तक जुलूस निकाला।छात्रों ने पुलिस द्वारा महिला पहलवानों के साथ की गई बदसलूकी का विरोध किया और इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक शर्मनाक घटना बताया

छात्रों ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे और दूसरी तरफ सड़क पर महिला पहलवानों की आवाज कुचली जा रही थी।मार्च के दौरान छात्रों ने जमकर नारे लगाए, लंका गेट पर पहुंचकर यह मार्च एक सभा में तब्दील हो गया।इस दौरान राजीव नयन, सुमन आनंद, मारुति मानव, निर्भय यादव, अमरेंद्र, ऋषभ,आदि मौजूद रहें।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post