चितईपुर थाना अंतर्गत पाल बस्ती निवासी 28 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर पाल बस्ती में विशाल नामक 28 वर्षीय युवक ने ग्राइंडर से अपना गला रेत कर आत्महत्या कर लिया।  विशाल के पिता ने बताया कि यह हमारा छोटा बेटा था जिसका नाम विशाल था उम्र लगभग 28 वर्षीय थी उन्होंने बताया कि बेटा डिप्रेशन का शिकार था जिसका इलाज भी चल रहा था आज सुबह सब कुछ ठीक था सुबह टहल कर आया उसके बाद मार्केट गया  पिताजी ने बताया कि हम पूजा कर रहे थे।

उसके बाद हम लोग बैठकर चाय पीते हैं। उस दौरान हम पेपर पढ़ रहे थे तो हमारी पत्नी ने कहा कि विशाल को भी नीचे बुला लीजिए और सब लोग बैठकर चाय पीते हैं। तो हमने कहां की शायद कुंदन सो गया है उसके बाद हम नीचे गए तो वहां पर देखा कि वह फर्श पर गिरा हुआ है। वही घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post