सीएनजी इंजन को लेकर नाविक समाज इस समय नगर निगम पर बहुत ही नाराज है नगर निगम की गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की कवायत रही है उसके लिए सीएनजी नाव चलाई गई कई नाव सीएनजी में कन्वर्ट की गई लेकिन यह सफल बहुत ही कम हुई जिस तरह से नाविक समाज के लोगों ने सीएनजी नाव को लेकर नाराजगी जताई है उनका कहना है कि सीएनजी नाव तो नगर निगम के द्वारा चलाई जा रही है लेकिन जो सीएनजी इंजन खराब हो जा रहे हैं उसके लिए कोई कारीगर यहां पर उपलब्ध नहीं है इसके लिए सीएनजी नाव में होंडा के इंजन लगाया जाए क्योंकि यहां पर होंडा के इंजन के कारीगर ज्यादा मात्रा में मौजूद हैं
सीएनजी इंजन खराब हो जाने के बाद नाविक समाज जहां पर अधिक कमाई नहीं कर पाते हैं क्योंकि सीएनजी इंजन खराब हो जाते हैं तो बनवाने के लिए उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।वहीं पर नाविक समाज के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने बताया कि नाव में लगाए जा रहे सीएनजी इंजन खराब क्वालिटी के हैं किसी इंजन के चालू करने में दिक्कत आ रही है तो किसी का इंजन जल्दी खराब हो जा रहा है इसकी वजह से हम लोग नगर निगम के नियमों को तो पालन करते ही हैं लेकिन नगर निगम हम लोगों के ऊपर ध्यान नहीं दे रहा है वहीं नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने आदेश जारी किया है कि गंगा में चलने वाली पंजीकृत 826 नावो में 31 मई तक सीएनजी इंजन लगवा दिया जाएगा अब तक 626 नाव में सीएनजी इंजन लग चुके हैं जो भी सीएनजी इंजन नहीं लगवाएगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
