बीएचयू परिसर में एक युवक पर 3 लोगों ने किया हमला, छात्रों की तत्परता से भागे हमलावर

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अपने पत्नी के साथ विवि परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर का दर्शन कर वापस जा रहे लालपुर-पांडेयपुर के रहने वाले विवेक दुबे पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। हालांकि कुछ लोग कह रहे कि हमलावरों ने चाकु से हमला किया तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसी नुकीले चीज से मारने का प्रयास किया गया। इस पूरे मामले में बीएचयू के छात्रों के तत्परता से हमलावर भाग निकले और छात्रों ने प्राक्टोरियल बोर्ड के मदद से विवेक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। 

बीएचयू में बुधवार की रात्रि करीब 7 बजे अपने पत्नी को दर्शन कराकर वापस घर जा रहे विवेक दुबे पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार बाइक से सवार युवकों ने पहले विवेक की गाड़ी को ओवरटेक किया फिर उनके पेट पर हमला कर दिया‌। विवेक के साथ उनकी पत्नी यह देख चीखने-चिल्लाने लगीं। हमले से बचते हुए विवेक हिन्दी विभाग से मैत्री भवन की तरफ भागे तभी वहा मौजूद विश्वविद्यालय के छात्रों को देख हमलावर भाग गये। विवेक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं। फिलहाल विवेक को गले के पास हल्की चोट आयी है और वह ख़तरे के बाहर हैं। वही इस पूरे मामले में लंका SHO का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। घटना के संलिप्त लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल अभी इस हमलें के कारण का पता नहीं चल‌ पा रहा हैं।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post