B. H.U में भी खेलो इंण्डिया का आगाज हो गया इसी के तहत प्रो० बाबा लखेन्द्र कि देख रेख मे मालवीय भवन से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गयी जो विश्वनाथ मंदिर पर जा कर समांप्त हुयी। इसी कड़ी में प्रोफेसर बाला लखेंद्र ने बताया कि ये जो खेलो इण्डिया चल रहा है ये उत्तर प्रदेश में चार जगहों पर होना है जिसमे लखनऊ, गोरखपुर वाराणसी और नोएडा है।
वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्याल मे जिमखाना में भी दो प्रतियोगिताएं होगी। एक योग और दूसरा कुश्ती की प्रतियोगिता है इसमे लगभग चार सौ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं आगे उन्होने बताया कि ये जो खेलो इण्डिया युनिवर्सिटि गेम है इसका उद्देश्य है कि विश्वविद्यालयों को खेल से जोड़ना और अधिक से अधिक बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करना है। इस जुलूस का उद्देश्य जो आज खेलो इंडिया खेलो का मशाल बनारस आया है उसका स्वागत करना और लोगों में जागरुगता पैदा करना है।
