वाराणसी में खेलो इंडिया के तहत लखनऊ से निकली मशाल यात्रा वाराणसी काशी पहुंची जिसका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रैली गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल से प्रारंभ हुई
जिसकी शुरुआत जिलाधिकारी एस.राजलिंगम, एथलीट नीलू मिश्रा सहित अन्य विशिष्ट जनो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो विभिन्न मार्गो से होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में पहुंची। जहां पर इसमें शामिल लोगों द्वारा योग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।
