ग्राम डुबकियां में युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंकने की घटना का सफ़ल अनावरण हुआ थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से अभियुक्त विजय कुमार को कादीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद ऑटो बरामद हुआ इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त विजय कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं और अजय उर्फ सूरज उर्फ टोनी दोस्त थे। एक बार होली पर मेरी अजय से लड़ाई हो गयी थी. मैं उस समय अकथा में ही रहता था बेईज्जती होने के बाद मैं वहाँ से चला गया था। इधर बीच में कुछ दिनो से उसको तलाश कर उससे बातचीत करता रहा तथा हम लोग अक्सर एक साथ बैठकर नशा भी करते रहे। 14.05.2023 को मैं अपना ऑटो लेकर लमही पहुंचा जहां पर अजय शटरिंग का काम करता था। शाम को हम दोनों ने शराब पी। जब अजय पूरे नशे में हो गया तब में उसको अपने आटो में बैठाकर डुबकिया की तरफ ले आया वह पूरी तरह से बैठ नहीं पा रहा था और बार-बार आटो में गिर जा रहा था तब उसको मैंने आटो मे लिटा दिया उसी लेटाने में उसके सिर पर चोट लग गई और खून बहने लगा। जिससे मैं घबरा गया और फिर मैंने अपने दोनो हाथो से उसका गला तब तक दबाये रखा जब तक उसकी मृत्यु नही हो गयी।
