केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा शुक्रवार को कक्षा 10 व 12 का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल प्रह्लादघाट का परीक्षाफल 96 प्रतिशत एवं बाल विद्यालय डुमरी, रामनगर का परीक्षाफल 94 प्रतिशत रहा। प्रह्लाघाट में कक्षा 12 से एकता दुबे ने 94. 33 ℅ से विद्यालय में प्रथम, अल्फीया खान ने 92.15℅ से द्वतीय एवं प्रांजली केशरी 91.55℅ से तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 10 से मो0 आरिज़ ने 93.1℅ प्रथम, याहया खान ने 92.0℅ द्वतीय एवं सुहानी विश्वकर्मा ने 91.6℅ से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकी डुमरी, रामनगर शाखा में कक्षा 12 से प्रियांशु सिंह ने 92. 7ः से विद्यालय में प्रथम, शिखा भूषण ने 92.25ः से द्वतीय एवं शीबू पटेल 91.1 तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 10 से अनुज गुप्ता. ने 92.8ः प्रथम, पलक कुमारी शुक्ला ने 90.6ः द्वतीय एवं नेहा यादव ने 90.2ः से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के परीक्षाफल में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वाले बच्चों की संख्या अत्यधिक है। इस वर्ष दोनो विद्यालयों से कक्षा 12 के कुल 294 छात्रो ने व कक्षा 10 से 262 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति से मुकुल पाण्डेय एवं मंजुल पाण्डेय ने कहा कि यदि बच्चे फाऊडेंशन कोर्स करने के अपेक्षा कोर्स करने के पहले बोर्ड द्वारा निर्धारित सेलेबस की तैयारी करें तो उनके अंक अच्छे और ज्यादा होते हैं जबकि फाऊण्डेशन कोर्स करने वाले बच्चों का अधिकतर प्रतिशत गिर जाता है। प्रबंधक डॉ0 जयशीला पाण्डेय द्वारा परीक्षाफल पर बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चों के मेहनत का परिणाम अच्छा रहा और प्रधानाचार्या स्नेहलता पाण्डेय एवं नीता त्रिपाठी ने बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
