स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की जगतगंज शाखा में मातृदिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा मातृभक्ति का प्रदर्शन, गायन, नाटक तथा नृत्य के माध्यम से किया गया। बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रमों के द्वारा अपनी माताओं के साथ कार्यक्रमो में चार चाँद लगा दिया। बच्चों और माताओं के लिए विभिन्न खेलों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम कक्षा एल०के०जी० के बच्चों ने स्वागत गीत कक्षा -1 के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। माताओं के लिए जिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उनमें बच्चों को पहचानना, गुब्बारे को फोड़ना, रैंपवाक करना आदि प्रधानाचार्या द्वारा माताओं को उपहार वितरण किया गया। माताओं व बच्चों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया। प्रधानाचार्या ने माँ की महत्ता को समझाया व माताओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या, उपप्रधानाचार्या, शिक्षकगण उपस्थित थे।
