भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे वाराणसी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची।मधु दुबे ने अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा हैं।इस दौरान आकांक्षा दुबे की मां के साथ दर्जनों किन्नर समुदाय के लोग भी मौजूद रहे।
आकांक्षा की मां ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, 2 महीना होने को आया है लेकिन अभी तक मेरी बेटी का न बिसरा रिपोर्ट आया, ना फॉरेंसिक रिपोर्ट आया और ना ही अभी तक मेरी बेटी का मोबाइल खुला है। और बाकी मेरे बेटी के मौत के मामले में आरोपी संदीप सिंह, अनुराधा, श्रद्धा पांडे अरुण पांडे, होटल मैनेजर की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। उन्होंने आगे कहा अभी तक मेरा बयान भी नहीं लिया गया है।
Tags
Trending
