जगतगंज स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का भव्य शुभारम्भ हुआ। जिसमें प्ले ग्रुप से कक्षा 9 तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों ने कैरम,शतरंज,लूडो,सहित विभिन्न खेल को खेला अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रमो में भी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस दौरान प्ले ग्रुप के छोटे छोटे बच्चो ने रेड डें सेलिब्रेट किया बच्चे लाल रंग की परिधानों में मौजूद रहे और खूब मौज मस्ती की।विद्यालय की शिक्षिकाओ ने छात्रों को समर कैम्प के माध्यम से अनेको खेल सहित डांस सहित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की प्राचार्या रचना अग्रवाल ने समर कैम्प के बारे में विस्तार से बताया।
Tags
Trending
