मानव रक्त फॉउंडेशन की रक्तदान जनजागरूकता मुहिम के अंतर्गत रक्तदान शिविर व जागरूकता कार्यक्रम सहित नाव पे 'काशी रक्तवीर अवार्ड' वितरण का कार्यक्रम अस्सी घाट पे सम्पन्न हुआ। जिसमें विनय सिंह ,प्रदीप इसरानी ,कुलदीप कनौजिया कैलाश जायसवाल, फादर जॉन पौल, डॉक्टर फ़ैसल, पंकज कुमार पटेल, इशरत उस्मानी इन रक्तवीरो को "काशी रक्तवीर अवार्ड" से अलंकृत किया गया।
सर सुंदरलाल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की टीम में श्री आशुतोष सिंह जी के सुपरविजन में एक घण्टे के अंदर 18 यूनिट रक्तदान कराया। प्रथम बार रक्तदान करने वाले युवाओं की भरमार रही। कुल 11 रक्तवीरों के प्रथम बार यह पुनीत कार्य किया।विश्व ज्योति जनसंचार समिति के सहयोग से प्रेरणा कला मंच की टीम ने घाट पे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान तमाम प्रबुद्ध समाज सेवी पूर्वांचल भर से आकर वहां मौजूद रहे।आकर्षण का मुख्य बिंदु वह बजड़ा ही था-जिसपे प्रधानमंत्री से विहार कर चुके हैं- जहां माँ गंगा की गोद में उन तमाम रक्तवीरों, रक्तसेवकों, डॉक्टर्स, समाजसेवी व कलाकारों का सम्मान किया गया। नौका विहार भी किया गया। नाव पे न केवल सभी धर्मों के प्रतिनिधि मौजूद रहे बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय, नाविक समुदाय के भी प्रतिनिधियों की सक्रिय मौजूदगी रही।

