नमामि गंगे द्वारा मणिकर्णिका तीर्थ पर गंगा किनारे चलाया गया स्वच्छता अभियान

काशी खंड के अनुसार गंगा अवतरण से पहले अस्तित्व वाले मणिकर्णिका तीर्थ व चक्र पुष्करणी कुंड पर नमामि गंगे ने गुरुवार को सफाई अभियान चलाया । भूगर्भ जल के दिव्य स्रोत कुंडों - सरोवरों के संरक्षण की कामना से चारों धाम के पुण्य का लाभ प्रदान करने वाले चक्र पुष्करणी कुंड की आरती की गयी । 

गंगा किनारे व चक्र पुष्करणी कुंड में श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित किए गए कपड़े व अन्य प्रदूषण कारक सामग्रियों को बाहर निकालकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया ‌। जल संरचनाओं के रूप में हमें मिली समृद्धशाली धरोहरों को सहेजने के उद्देश्य से ' सबका साथ हो - गंगा साफ हो ' का संदेश दिया गया ।   आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, सुनीता जायसवाल, रीता पटेल आदि शामिल रहे ।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post