बरेका सिनेमा क्लब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोजगार मेले के तहत 31000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्रों के वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभा को वर्चुअली संबोधित किया गया।
इसके बाद युवाओं में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वहीं नियुक्ति पत्र पाने वाले लोग काफी प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम के दौरान विधायक नीलकंठ तिवारी, समीर पाल, कृष्ण कुमार यादव पोस्ट मास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र,जितेंद्र नाथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सहित सभागार में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending
