वाराणसी एयरपोर्ट पर बनी म्यूरल पेंटिंग यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई दर्ज

भारत के अमृत महोत्सव एवं G20 के अवसर पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री सुरेश के० नायर एवं उनके ग्यारह विद्यार्थियों द्वारा एयरपोर्ट की डायरेक्टर अर्यमा सान्याल के सहयोग से बनाया गया 55.74 स्कॉयर मीटर यानी 600 स्कॉयर फ़ीट लंबा म्यूरल पेंटिंग यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है और यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड के तरफ से अमेरिका से आये सादिया ने सुरेश के नायर एवं एयरपोर्ट डायरेक्टर  अर्यमा सान्याल को यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया।

इस अवसर पर काशी का नाम चार बार गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने वाले डॉ० जगदीश पिल्लई भी उपस्थित रहे। म्यूरल पेंटिंग एयरपोर्ट से आने जाने वाले हर यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पेंटिंग में 300 कमल के फूल के डिज़ाइन है और बीच में आईने से बना हुआ एक शिवलिंग का आकार बना हुआ है जिसमें जो भी देखेगा उन्हें खुद को ही दिखाई देता है। इस म्यूरल पेंटिंग का विमोचन कुछ हफ्ते पहले काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सुधीर जैन के कर कमलों द्वारा किया गया था।यूरेशिया वर्ल्ड रेकॉर्ड के तरफ से इस म्यूरल पेंटिंग को बनाने में सहयोग देने वाले काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों सौरभ श्रीवास्तव, पुलक के. सरकार, अरुणिमा, काजल वर्मा, मानसी शाह, आस्था तिवारी आदि को भी पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post