डीएवी कॉलेज ग्राउंड पर क्रिकेट कोच को अज्ञात में मारी गोली, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

 कोतवाली थानाक्षेत्र के डीएवी कालेज मैदान पर सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब क्रिकेट कोच को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली से घायल क्रिकेट कोच मैदान में तडपने लगे। इस दौरान स्थानीय और क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों ने फौरन क्रिकेट कोच को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं कुछ ही देर बाद डीसीपी आरएस गौतम ने घटनास्थल का मुआयना किया तो मौके से 3 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

डीएवी क्रिकेट ग्राउंड के क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा रोज की तरह अल सुबह ग्राउंड पर मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 5 बजे के करीब एक अज्ञात व्यक्ति ग्राउंड पर पहुंचा और सीधे रामलाल यादव के पास पहुंचकर उन्हें गोली मार दी। गोली रामलाल यादव की पीठ में लगी। इस दौरान वहां मौजूद लोग उस तरफ दौड़े तो अज्ञात वहां भाग निकला।गोली की आवाज पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत रामलाल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि रामलाल का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। उनकी हालत स्थिर है। वहीं गोली चलने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।डीसीपी ने बताया कि भुक्तभोगी की तरफ से पुलिस को 7 बजे सुबह सूचना दी गई है। मौका मुआयना किया गया है जहां से 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर घायल की तरफ से या उसके परिजनों की तरफ से नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जायेगी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post