बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई परिजनों का कहना था कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है बताया जा रहा है कि कृष्णपुरी कॉलोनी, करौदी निवासी ज्योति मिश्रा जो की गर्भवती थी इनका इलाज डॉक्टर सुची जैन के देख देखरेख में अगस्त 2022 से चल रहा था, डॉक्टर द्वारा बताया गया कि मरीज की हालत स्थिर है एवं ठीक है,
लेकिन शनिवार 29 अप्रैल की शाम को मरीज को भर्ती कराया गया, एवम रविवार 30 अप्रैल की शाम को बोला गया कि मरीज का ऑपरेशन करना पड़ेगा आश्चर्य की बात की है ऑपरेशन में कोई भी सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं था ,जूनियर डॉक्टर्स के द्वारा पूरा ऑपरेशन किया गया बच्चा पैदा होने के बाद महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, काफी देर बाद पता चला कि ज्योति मिश्रा होश में आई ही नहीं।सीनियर डॉक्टर ने पूरे इलाज के दौरान किसी प्रकार से जूनियर डॉक्टर या मरीज के संबंधियों से संपर्क नहीं किया।वही इस मामले का संबंधित पुलिस चौकी में एफआईआर कराया गया ।
