नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अब अपना दम भर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वाराणसी के करौंदी और सुसुवाही वार्ड के पार्षद  प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से अपील करने के लिए एके शर्मा ने सभा किया। इस दौरान उन्होंने वाराणसी में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। साथ ही विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर जुबानी हमला बोला।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वाराणसी में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुसुवाही और करौदी वार्ड के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का अवसर मिला है। इन दोनों वार्डों के बीजेपी के प्रत्याशी बेहद ही मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी लीड ज्यादा हो इसके लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा है। विपक्ष के द्वारा क्षेत्र में पेयजल और सीवर की समस्या को लेकर चुनाव प्रचार किए जाने पर ए के शर्मा ने कहा कि वह चाहते हैं कि कोई भी प्रत्याशी इस मुद्दे पर चुनाव में लड़े। बनारस में जो विकास हुआ है, वह चुनाव का मुद्दा बने उसमें मैं व्यक्तिगत रूप से चाहूंगा और यह अच्छी बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनारस में बहुत काम हुआ है, पूरी दुनिया चकित है कि इतने कम समय में एक नगर में इतने सारे काम कैसे हुए।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post