थाना जैतपुरा एवं क्राइम ब्रांच कमिश्नर वाराणसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना जैतपुरा क्षेत्र अंतर्गत एक 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या की घटना का सफल अनावरण किया गया दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए है जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
गठित टीम द्वारा तलाश के क्रम में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपहरण की घटना को स्वीकार करते हुए बताया गया कि उक्त बच्चे को मारकर गंगा पार रेत में दबा दिया गया है अभियुक्त गणों की निशानदेही पर थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत नदी के किनारे बालू से दबा हुआ शव बरामद हुआ शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
Tags
Trending
