नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर छात्राओं के बीच चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

आगामी 4 मई को वाराणसी में होने वाले नगर निकाय के चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था सुबह- ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, कालेज की प्रधानाचार्य डॉ मुक्ता पांडेय के नेतृत्व में भैरवनाथ स्थित श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में कॉलेज के छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सभी छात्राएं नारों के साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस विषय पर सदस्यों ने कहा कि हर 5 साल बाद ऐसा वक्त आता है जब आप अपने मताधिकार से नगर निकाय चुनाव के लिए अपने मेयर और सभासद को चुनते हैं। अपने शहर के विकास के लिए कुशल नेतृत्व को चुनने का मौका आपको मिलता है आप अपने मतों को जाया ना करते हुए कुशल नेतृत्व के पक्ष में मतदान करके अपने शहर का चौमुखी विकास के लिए अपने जनप्रतिनिधि को चुनिए जो निर्बाध रूप से कुशल नेतृत्व की क्षमता और साफ-सुथरे छवि का व्यक्तित्व रखता हो। बिना किसी प्रलोभन और दबाव के आप अपने मतों का इस्तेमाल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल केसरी, प्रदीप गुप्त, श्याम दास गुजराती सहित कालेज की सैकड़ों छात्राएं शामिल थी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post