किसानों पर लाठीचार्ज मामले में ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की हुयी मांग

वाराणसी के रोहनिया मे किसानों के ऊपर लाठीचार्ज और फर्जी मुकदमे को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय व पूर्व सांसद राजेश मिश्रा व सपा बसपा और अन्य राजनीतिक पार्टियो के लोग एक होकर किसानों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं उसी क्रम में आज किसानों के ऊपर हुए फर्जी मुकदमे को लेकर राजनीतिक दल के लोगों ने एडीशनल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिलकर अपनी मांगों को लेकर एक पत्रक सौंपा।

प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जिस प्रकार से ग्रामीण महिलाओं और बच्चियों पर पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यवाही की गई वह बहुत ही निंदनीय है प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में ऐसा कार्य होना डबल इंजन की सरकार का जनता को तोहफा है। उन्होंने कहा कि लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है जो लोग वहां पर मौजूद नहीं थी उनको भी नामजद किया गया है। 




Post a Comment

Previous Post Next Post