कर्णघंटा पोखरे के समीप स्थापित व्यासेश्वर महादेव के मंदिर का गुंबज गिरा

वाराणसी के कर्णघंटा पोखरे के समीप स्थापित अति प्राचीन मंदिर जो कि काशी खंड में आता है पौराणिक व्यासेश्वर महादेव मंदिर के ऊपर का गुम्बज गिरने से क्षेत्रीय लोगो मे काफी रोष है क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि इस मंदिर का और पोखरा का काफी पैसा लगा कर जीर्णोद्धार किया गया था लेकिन सब कागज पर कुण्ड की हालत बद से बत्तर हो गई है। 
लोग गन्दगी कर कपड़ा वगैरह साफ करते है मन्दिरो सहित यहाँ लगे लाइट सब टूट रहे है लेकिन इसकी सुध किसी को नही है। सरकार के योजना का जनता का कही कोई लाभ नही है बड़े ही शान शौकत से इस कुंड का पूजन अर्चन कर उदघाटन किया गया था अब इसका रख रखाव करने वाला कोई नही है।तीर्थ पुरोहित विश्वनाथ दुबे ने इस कुंड का और मन्दिर के गिरे गुम्बज का शीघ्र उद्धार करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post