काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित भारत कला भवन मे अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षको के लिए वीथिका भ्रमण एवं अनौपचारिक शिक्षा पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर म्यूजियम मे रखे अवशेष को आमजन के अवलोकन के लिए भी खोला गया। भारत कला भवन के इस अनोखे म्यूजियम मे 22 सौ वर्ष पूर्व से लेकर 20 वी शताब्दी तक के कलकृतियों का संग्रह रखा गया हैं। सहायक संग्रहालय अध्यक्ष प्रियंका चंद्रा ने बताया कि हमारे इस गैलरी में 22 वर्ष पूर्व से लेकर बिसवीं शताब्दी तक की कलाकृति सहेज कर रखी गई है जिसमें लघु चित्र, मूर्ति कला व सजावटी वस्तुओं को सहेज कर रखा गया है।
उन्होंने कहा कि यहां आकर हमें अपने गौरवशाली अतीत के बारे में पता चला जो की बहुत ही समृद्धशाली है। आज अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस है जिसमे बनारस के सभी प्रमुख विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुई है। उनको गैलरी विजिट कराया गया उस गैलरी विजिट के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शिक्षकों के लिए कुछ प्रश्न तैयार किए गए हैं। विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक आज परीक्षार्थी बने हुए हैं। तथा उनको जो प्रश्न दिए गए हैं उसका उत्तर लिख रहे हैं। लगभग 12 विद्यालयों के 45 की संख्या में शिक्षकगण आए हुए हैं अगर हम लोग शिक्षकों को प्रशिक्षित करते हैं तो बच्चों को भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों के द्वारा बच्चों तक पहुंचने का एक प्रयास है। आज के कार्यक्रम का मुख्य विषय कला संग वार्ता है।
