उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का 2 चरणों में होने वाला मतदान संपन्न हो गया है। ऐसे में आगामी 13 मई को मतगणना की जाएगी और इसके बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होगी। वही वाराणसी में 4 मई को मतदान हुआ था इसके बाद से ईवीएम मशीनों को पहाड़िया मंडी के स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
जहां जिलाधिकारी ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सभी तैयारियों का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण मे जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के साथ अन्य आला अधिकारी शामिल रहे
Tags
Trending
