सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवा रमना व गड़वाघाट में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा सफल विद्यार्थियों के चेहरे तब खिल उठे जब उन्हें अकस्मात मालूम हुआ कि आज वर्ष भर की मेहनत उनकी जिन्दगी को खुशनुमा कर गयी और निर्णायक जिन्दगी जीने के चौराहे पर खड़ा कर गयी। एक और नये सबेरे का सुखद अहसास था तो दूसरी ओर भविष्य को सवारने का उत्साह ।

जिस उमंग से परिणाम जानने के लिए घर से निकले उसी प्रफुल्लता से परीक्षाफल देखते ही सभी विद्यार्थियों के मन गदगद हो गये। विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने इस वर्ष के परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों व प्रबन्ध समिति का आभार व्यक्त करते हुए दिया।


जिन विद्यार्थियों ने श्रेष्ठता सूची में अपना स्थान पक्का किया उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पाहार व मिष्ठान खिलाकर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर बनपुरवा शाखा के प्रधानाचार्य डॉ० ए०के० चौबे, गड़वा घाट शाखा के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह छात्रावास अधीक्षक ले० एम०एस० यादव सहित सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post