चेतगंज स्थित आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल मे नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में छात्राओं सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारियों का नेत्र परीक्षण किया गया इस अवसर पर प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ नेत्र सर्जन डा. प्रतिमा नाथ एवं उनकी टीम उपस्थित रही जिनका स्वागत स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया।
इसके बाद लगभग 500 छात्राओं और 100 अध्यापक अध्यापिका व कर्मचारियों का डॉ प्रतिमा नाथ के नेतृत्व में उनकी टीम मे शामिल कुशल चिकित्सक मधुप शर्मा, एवं अजीज अहमद, सूरज द्वारा नेत्र परिक्षण किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना दीक्षित कोआर्डिनेटर सपना सिंह, रूद्र प्रताप सिंह एवं अनुज सिंह उपस्थित रहे ।
