सूरजकुंड नई सड़क स्थित सेंट के. सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में भीषण गर्मी में बच्चों के मनोरंजन हेतु फ्रूट पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मैंगो पार्टी का सेलिब्रेशन हुआ। इस अवसर पर सभी बच्चे पीले रंग के परिधान में मौजूद रहे और बच्चे आम का मॉडल बनाकर उसके प्रति रूप में मौजूद रहे।
बच्चों के साथ अध्यापिकाये भी इस पार्टी में शामिल हुयी। सभी बच्चों ने मौसम के अनुरूप आम का स्वाद चखा। आम से बने ठंडे पेय पदार्थों का लुफ्त उठाया। इस मौके पर बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। कार्यक्रम में सोनी गुप्ता, अर्चना, साहिबा, आरती यादव इत्यादि शिक्षकों सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
