काशी स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंटरमाडल स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया में एक बार फिर तेजी आ गई। बुधवार को बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे रेल प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई। रेल प्रशासन को साढ़े चार एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाना है।
इन अतिक्रमणकारियों को रेल प्रशासन की ओर से पहले से नोटिस दिया जा रहा था लेकिन अतिक्रमणकारी खाली नही कर रहे थे।बुधवार की सुबह 9:00 बजे अफसर फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए कच्चे पक्के निर्माण को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया इस बीच लोग अपना समान हटाते देखें वही इस कार्रवाई के चलते क्षेत्र में काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी।
Tags
Trending
