कैंट पुलिस ने 4 वाहन चोरों को चोरी के मोटरसाइकिल संग किया गिरफ्तार

कैंट पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिर चोर को  गिरफ्तार किया उनके पास से 8अदद मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी।एडीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने अपने कार्यालय में मीडिया के समक्ष चारों अभियुक्तों को पेश किया।

पूछताछ के दौरान अभियोक्त ने बताया है कि हम चारों ने मिलकर अलग-अलग स्थानों एवं जनपदों से बहुत सारी मोटरसाइकिल चुराई हैं जिन्हें वाराणसी शहर में वरुणा नदी के किनारे झाड़ी एवं दीवार के पास छुपा कर रखे हैं कुछ वाहनों को हमने अज्ञात व्यक्तियों को बेचकर उनसे प्राप्त रुपए को खर्च कर दिया है हम लोग चुराए गए वाहनों के नंबर बदल देते हैं। अभियुक्तगण की निशानदेही पर झाड़ियों से कुल 8मोटरसाईकिल बरामद हुई 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post