विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन-जागरूकता के उद्देश्य से चौक थाने में हुई बैठक

वाराणसी के चौक थाना में आज नशा मुक्ति के उद्देश्य से धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर एक बैठक आहूत किया गया जिसमें वाराणसी के जाने माने डॉक्टर ने तम्बाकू से खतरे के बारे में लोगो को बताया जागरूक किया डॉक्टर वी,के,सिंह सुधीर सर्राफ व राजकुमार ने इस गम्भीर नशा मुक्ति से बचाव के उपाय बताए. बैठक में आर ,एस, गौतम पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने लोगो को नशे से होने वाले नुकसान होने वाली बिमारी से अवगत कराया।

लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से पम्पलेट वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ए,सी,पी, दशाश्वमेध अवधेश पाण्डेय थाना प्रभारी चौक शिवाकांत मिश्रा ने भी नशा न करने की अपील की। सभी पुलिस कर्मी व उपस्थित नागरिकों ने थाने में संकल्प लिया कि नशा जैसे किसी भी चीज का सेवन हम लोग न करेंगे न किसी को करने देंगे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post