आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर आरती गुप्ता, डॉक्टर वाणी वाजपेई सहित अन्य कुशल चिकित्सकों की टीम द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इस दौरान छात्राओं के दातों व मुख का परीक्षण किया गया तथा उनकी साफ-सफाई का देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई वहीं डॉ वाणी वाजपेई द्वारा छात्रों की गायनो से संबंधित परेशानियों का परीक्षण कर छात्राओं को उचित परामर्श दी गई।
छात्राओं के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय द्वारा समय-समय पर हेल्थ चेक अप शिविर आयोजित किए जाते हैं उसी कड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में विद्यालय से सपना सिंह,सुभी यादव,सपना राय रुद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग व छात्राएं उपस्थित थे।
Tags
Trending
