सेंट के,सी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल की गौरा बाज़ार शाखा में सीबीएससी की कक्षा 10 व 12 वी के रैंक होल्डर छात्र छात्राओं का भव्य सम्मान विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। सर्व प्रथम विद्यालय के डायरेक्टर रविनन्दन तिवारी व डायरेक्टर तृप्ति तिवारी एवं डिप्टी डायरेक्टर कल्याणी सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की इसके साथ ही स्व. डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा तथा स्व. गायत्री अवस्थी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया।
विद्यालय की छात्रा ने गणेश बन्दना की प्रस्तुति की। वही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे मेडल पाकर खिल उठे। विद्यालय के डायरेक्टर ने छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिला कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश चंद्र ,प्रशानिक अधिकारी दीपमाला सेठ सहित विद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
