स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सी.बी.एस.ई. द्वारा गत दिनों घोषित दसवी एवं बारहवीं की परीक्षा परिणाम ने जहाँ छात्र-छात्राओं में उत्साह का संचार किया वहीं स्कूल में भी जमकर खुशिया मनाई गई तथा मिठाइयां बांटकर खुशियों का इजहार किया।परीक्षा परिणाम निकलने के बाद से ही टॉपरों का मान-सम्मान बढ़ गया है। उसी क्रम में स्वामी हस्सेदानन्द पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्वप्निल त्रिपाठी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके 12वीं कक्षा में टॉप किया। 96.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्मृति यादव दूसरे स्थान पर रहे तथा 93.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संजीव मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में संचिता सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही. आशुतोष तिवारी दूसरे स्थान पर तथा प्रियांशु उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहे। दसवीं कक्षा में 90 फीसदी से उपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी किरन कुमारी, प्रियांशु उपाध्याय, प्रशान्त गुप्ता, देवांश प्रताप, दृष्टि ज्योति, प्रियांशु कुमार, शिवानी उपाध्याय अर्जुन सिंह, श्रेया सिंह एवं निलाक्षी प्रमुख रहे।

इन प्रतिभावान छात्रों को विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशयानानन्द ने सम्मानित किया। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता, डिक्शनरी एवं अंगवस्त्रम भेंट कर शुभकामना दी। विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने इस अवसर पर बताया कि संतमत अनुयायी आश्रम मठगड़वाघाट द्वारा संचालित इस विद्यालय का उद्देश्य ही है कि गांवों के उन प्रतिभाओं के अन्य शुल्क में उत्कृष्टतम शिक्षा उपलब्ध कराकर उनमें अन्तर्निहित क्षमताओं का पूरा पूरा विकास करना है, जो सुविधाओं के अभाव में नहीं हो पा रहा था और विद्यालय इस दिशा में बड़े ही सफलता पूर्वक कदम बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में सुनिल तिवारी, डा सुभाष रमेश पाठक, सुबास यादव, दिनेश प्रसाद, अशोक यादव, मनोज यादव सहित  अभिभावक मौजूद रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post