रामनगर थाना अंतर्गत बंधन पैलेस के पास ईट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर पिता पुत्र और पुत्री सवार थे पिता का बीएचयू में डायलिसिस कराने के लिए पिता और पुत्र पुत्री पहुंचे थे डायलिसिस कराने के बाद आज लगभग 3:00 बजे भोर में वापस अपने घर जा रहे थे। मृतक मे अविनाश प्रसाद 65 वर्ष, पुत्र रतनदीप लगभग 24 वर्ष और पुत्री ज्योति सोनी लगभग 28 वर्ष बताया जा रहा है। अविनाश को दो पुत्र और दो पुत्री है। मृतक अविनाश की बड़ी पुत्री की शादी 21 मई को होनी थी।
वहीं मृतक अविनाश के बड़े भाई राकेश कुमार का कहना है कि बीएचयू में डायलिसिस हो रहा था डायलिसिस कराने के बाद वापस घर आ रहे थे। रतनदीप घायल अवस्था में पड़ा हुआ था तो उसने अपने बड़े पिताजी को फोन करके ट्रैक्टर द्वारा एक्सीडेंट होने की बात बताई। राकेश ने बताया कि डायलिसिस होने के कारण हम भी बीएचयू में थे तो जैसे घटना की सूचना रतनदीप ने दिया हम घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हमारे आने के थोड़ी देर बाद ही रतनदीप के भी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि दो भाई हैं जिसमें रतनदीप बड़ा था और घर में कमाने वाला रतनदीप ही था। रतनदीप मोती बनाने का कार्य करता था। उसी से घर का खर्चा चलता था। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
