रोहनिया थाना क्षेत्र के करनाडांडी गांव में किसानों को जमीन खाली कराने के लिए गए वीडीए की टीम के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक का मामला मंगलवार को सामने आया था। जिसमे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई मैं जमकर लाठियां भांजी इस दौरान कई ग्रामीण चोटिल हो गए तो वहीं कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं , वीडीए और पुलिसकर्मी के द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर बुधवार को सैकड़ों ग्रामीण राजातालाब तहसील में धरने पर बैठे हैं ।
किसान नेता विनय राय मुन्ना का कहना है कि वीडीए द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के लिए जबरन किसानों की जमीन खाली करवाई जा रही है कल किसानों के साथ वीडिए और पुलिस कर्मीयो द्वारा दमनात्मक कार्यवाही की गई जिसमें कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही आज किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया है।
