खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को नाडा की निगरानी में ही कोई दवा दी जाएगी यह निर्देश खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने दिए। आयुक्त सभागार में अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल प्रशासनिक पुलिस और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव व अपर मुख्य सचिव ने डीएम एस राजलिंगम व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान सुरक्षा मानकों को पूरी तरह से अपनाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों से कहा गया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में कोई चूक या कोताही नहीं होनी चाहिए। जिला प्रशासन को एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
Tags
Trending
