काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय स्थित नृत्य विभाग में भरतनाट्यम पर एक व्याख्यान और भरतनाट्यम प्रस्तुति किया गया। बच्चों को भरतनाट्यम से जुड़ी छोटी-छोटी बारीकियां सिखाने का प्रयास किया गया। संगीत और मंच कला संकाय के नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ विधि नागर ने बताया कि यहां पर बच्चों के प्रशिक्षण के लिए एक दिवसिय भरतनाट्यम का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
डॉ पी मेदनी होम्बल जो यहां की पूर्व छात्रा रह चुकी है इस समय सहायक आचार्य पद पर कार्य कर रही हैं जो इस समय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में है। आज पी मेदनी होम्बल का भरतनाट्यम पर लेक्चर हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन करते रहते हैं।
Tags
Trending
