सेवा परमो धर्म के उद्देश्य से भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा द्वारा लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ के बाहर तपती धूप में राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए जल, शरबत, जलजीरा इत्यादि ठंडे पेय पदार्थ पिलाया गया। काफी संख्या में यात्री राहगीर एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने इसका लाभ उठाया।संस्था द्वारा यह कार्य प्रतिदिन चलता रहेगा।
संस्था के अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल सचिव प्रीति बाज़ोरिया ने संयुक्त रूप से कहा कि जल ही जीवन है तपती धूप में लोगों को राहत के लिये इस पुनीत कार्य में सबको आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में निशा अग्रवाल, स्मिता लोहिया, मधु तुलस्यान, सुनीता, डिंपल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रही।
Tags
Trending
