कैंटोंमेंट क्षेत्र स्थित एक होटल के प्रांगण में माध्यम स्टाफिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए माध्यम के डायरेक्टर ज्योति यादव ने बताया की, पूर्वांचल के युवाओं की रोजगार की समस्या को देखते हुए 2017 से माध्यम स्टाफिंग सलूशन निशुल्क युवाओं को भिन्न-भिन्न सेक्टरों में रोजगार उपलब्ध करा रहा है।
पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार देने हेतु एक बड़े मंच की आवश्यकता समझते हुए पिछले वर्ष 2022 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के साथ मिलकर मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन किया जिसमें 1134 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। पूर्व की भांति इस वर्ष भी मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में 20 और 21 मई को विद्यापीठ एवं स्टडी एट होम लर्निंग एप के सौजन्य से होना सुनिश्चित हुआ है। दो दिवसीय इस मेगा जॉब फेस्ट में बहुत सी राष्ट्रीय बहुराष्ट्रीय एवं स्थानीय कंपनियां प्रतिभागी रही है।
