काशी प्रबुद्ध महिला मंच के सदस्यों ने भेलूपुर स्थित होटल में मातृ दिवस मनाया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने अनुपमा मल्होत्रा को सम्मानित किया जिन्होंने बहुत ही मुश्किल हालात में अपने परिवार को संभाला और अपना रोजगार शुरू किया
मंच की सदस्यों ने मातृ दिवस के अवसर पर अपनी मां को समर्पित कविताएं व उनसे जुड़ी अपनी यादें एक दूसरे से साझा की क्लब की अध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने सभी सदस्यों को सम्मानित किया ।कार्यक्रम का संचालन रेनू कैला ने किया व कार्यक्रम में शोभा कपूर ,छवि अग्रवाल ,संगीता अग्रवाल ,कमलेश गुप्ता व नीतू सिंह की उपस्थिति रही।
Tags
Trending
