काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित विधि संकाय के छात्र गेट पर धरने पर बैठ गए छात्रों का कहना है कि आने वाले समय में सेमेस्टर एग्जाम होना है हम छात्र-छात्राओं के अपने अंतिम वर्ष में होने के कारण कई प्रकार के प्रवेश परीक्षाओं को देना तथा हाईकोर्ट इलाहाबाद ला क्लर्क और सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया लॉ क्लर्क का परीक्षा होना है सभी छात्र अपने भविष्य को लेकर कोई भी परीक्षा को नहीं छोड़ सकता।
छात्रों का कहना है कि हम अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा को एल एल एम के बाद आयोजित करवाने की मांग कर रहे है। वही धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अपने विभाग के डीन से भी अपनी बातें रखी परंतु छात्रों का कहना है कि डीन हमारी बातों पर अमल नहीं कर रहे हैं जिसके कारण आज हम सभी छात्र धरना प्रदर्शन को बाध्य हुए हैं।
Tags
Trending
