वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर चेतगंज से महिलाओं द्वारा बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। लाल परिधान में सज धज कर माता की जय जय कार के उद्घोष के साथ महिलाएं चल रही थी। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर शितलाघाट शीतला मन्दिर पहुँची।
इसके बाद माता का भव्य पूजन अर्चन कर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की गई यात्रा में शामिल महिलाओं ने बताया कि आज के दिन माता का पूजन अर्चन करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है वही मन्दिर के पुजारी सतीश पाण्डेय ने आज के इस महत्व को विस्तार से बताया।
