कालजयी कलाकार, पुरोधा, महर्षि पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज के 15 वीं पुण्यतिथि पर संगीत सभा काशी एवं सतगुरु उदय सिंह के सहयोग से पराड़कर स्मृति भवन में स्मृति संगीतोत्सव का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम पंडित किशन महाराज के चित्र पर पंडित पूरन महाराज, अंजली मिश्रा, पद्मश्री पंडित राजेश्वर आचार्य, पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्रा, तुषार वोरा ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पद्मश्री राजेश्वर आचार्य ने अपने उद्बोधन में पंडित किशन महाराज के जीवन और उनके तबले के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। प्रथम कार्यक्रम के रूप में अहमदाबाद से पधारे कबीर शाह का स्वतंत्र तबला वादन हुआ। इनके साथ हारमोनियम पर कुशल संगत किया पंडित जमुना बल्लभ दास गुजराती ने।
दूसरे कार्यक्रम के रूप में बनारस के प्रसिद्ध गायक पंडित आशीष मिश्रा ने अपने स्वरों का जादू बिखेरा। इनके साथ श्रीदेव नारायण मिश्रा ने तबले पर, सारंगी पर आशीष मिश्रा और हारमोनियम पर पंकज मिश्रा ने संगत किया।तीसरे कार्यक्रम के रूप में नई दिल्ली से पधारे बसंत सिंह नामधारी का एकल तबला वादन हुआ। चौथे और अंतिम कार्यक्रम के रूप में मिर्जापुर के मनीष कुमार शर्मा और वाराणसी की मांडवी सिंह का युगल नृत्य हुआ।

