नगर निकाय चुनाव के लिए वाराणसी में हुए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुयी। वहीनगर निगम में 50 प्रतिशत भी वोट नही पड़े जबकि नगर पंचायत गंगापुर में 78.% वोट पड़े।
वहीं 6 बजते ही पोलिंग पार्टियों ने मतदान की प्रक्रिया समाप्त कराई और ईवीएम किट सहित पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का क्रम शुरू हो गया देर रात तक पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर पहाड़िया मंडी पहुंची जहां पर मशीनों को सील किया गया। और इसके साथ ही महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों का भाग्य भी ईवीेएम में बंद हो गया। वही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रहे। स्ट्रांग रूम के आसपास चाक-चौबंद रही।
