ट्रांसपोर्ट सिटी बसाने को लेकर कुछ दिन पूर्व किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज वह अभद्रता को लेकर इस समय राजनीतिक पार्टियों ने मोर्चा खोल दिया है उसी क्रम में आज जिला जेल में उस दिन की घटना को लेकर जेल में बंद लोगो से मुलाकात की गयी। इस दौरान कांग्रेस से प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय सपा से एमएलसी आशुतोष सिन्हा व अन्य राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे जिन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना मुलाकात के दौरान लोगों ने उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जबरदस्ती किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है और जेल में भी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से किसानों की जमीन जबरदस्ती ली जा रही है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है विकास प्राधिकरण के लोगों के ऊपर प्रशासन पर कार्रवाई होनी चाहिए और जो भी लोगों को फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाया गया है उनको बाइज्जत बरी करना चाहिए।
