धर्म नगरी काशी में शुक्रवार को वट सावित्री का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा और विधि विधान से पूजन अर्चन किया। सुबह से ही हर गली मोहल्ले मे चहल-पहल रही महिलाओं ने सज धज कर वटवृक्ष की पूजा की नगर में वट सावित्री पूजन की धूम रही।
महिलाओं ने फल फूल व मिष्ठान अर्पित किया और वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा पति की लंबी उम्र की कामना के साथ परिवार के सुख समृद्धि की कामना की पुजारी सत्यनारायण मिश्रा एवं ब्रती महिलाओं ने इस पूजन के बारे में विस्तार से बताया। मान्यता है कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणो की रक्षा के लिए ये व्रत किया था और यमराज से अपने पति के प्राण की रक्षा की थी तब से महिलाये इस व्रत को करती चली आ रहीं हैँ।
