काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया किअभी भी पश्चिम से ही हवाएं आ रही है मौसम शुष्क है इसमें ज्यादा नमी नहीं है और पश्चिमी विक्षोभ का जो दौर था वह अभी थोड़ा थम गया है तो अब उम्मीद कर सकते हैं कि टेंपरेचर अब धीरे धीरे थोड़ा बढ़ेगा और जैसा दिख रहा है उसके हिसाब से कंटीन्यूअस बढ़ता रहेगा कुछ दिनों तक।
आगे उन्होंने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का फिर से कोई असर आ गया तो उस दिन थोड़ा सा डाउन हो जाएगा अन्यथा आधा डिग्री 1 डिग्री करके बढ़ता ही रहेगा। गर्मी है धीरे-धीरे बढ़ रही है तो बेहतर यही है कि आदमी संभल जाए क्योंकि ऐसी गर्मी मैं धूप मे घूमना या धूप का असर लेना ठीक नहीं। वैसे आम की फसलों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं दिख रहा है क्योंकि बीच-बीच में बरसात जो हो जाती है आम की फसलों को कोई विशेष प्रभाव इस गर्मी से नहीं पड़ेगा।
