संत अतुलानन्द कान्वेंट में आयोजित इन्वेस्टर सेरेमनी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सुविख्यात कवि व लेखक डॉ. कुमार विश्वास ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित व दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान स्कूल के सचिव राहुल सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ.कुमार विश्वास और एनडीआरफ द्वितीय कमांडेंट अमित कुमार का स्वागत पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया
कार्यक्रम में डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि लोग मंगल मनाने के लिए विदेश जाते है ,लेकिन काशी एक ऐसी नगरी है जो मरने के बाद भी मंगल होता है ,ज्ञान की खोज दो ही जिले में है एक तो प्रयाग राज दूसरा काशी , कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं का मनोबल बढाया । कुमार विश्वास ने कहा की मेरे कवि बनने में मेरे पिता पहले गुरु है ।
