सेंट के. सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल की सूरजपुर नई सड़क स्थित शाखा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रैंक होल्डर विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनंदन तिवारी तथा मैनेजिंग डायरेक्टर तृप्ति तिवारी अपने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर कैलाश चंद्र शर्मा व डॉ गायत्री अवस्थी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सम्मान समारोह की शुरुआत हुई। जिसमें सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मेडल पाकर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों को निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी और कड़ी मेहनत व लगन से अपने गुरुजनों अभिभावकों सहित अपने देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की परीक्षा नियंत्रक पूनम मेहरोत्रा ने छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी विद्यालय की कोआर्डिनेटर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी दिनेश विश्वकर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
