सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की दोनों शाखाओं में समर कैंप हो रहा आयोजित

सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव एवं बाबतपुर दोनों ही कैंपस में कक्षा एक से कक्षा नौवी तक के बच्चों के लिए 16 मई से 21 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त पूर्वांचल के सभी बच्चों हेतु खुला आमंत्रण है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मई है । मस्ती के साथ-साथ इस शिविर में विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

जिसमे एडवेंचर कैंप, स्केटिंग, स्वीमिंग, हॉर्स राईडिंग, गिटार, कीबोर्ड, ड्रम, आर्चरी, ड्राईंग, पेंटिंग डांस, सिंगिंग, आदि का प्रशिक्षण श्रेष्ठ प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा | ट्रेनिग पूर्ण करने के पश्चात अभ्यर्थी को प्रशिक्षण सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा |इस प्रेस वार्ता के अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशक आयुष्मान बजाज, निदेशक अनिल जदोजिया, निदेशिका मंजु बुधिया, प्रधानाचार्य पड़ाव कैंपस आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्या बाबतपुर कैंपस सुधा सिंह उपप्रधानाचार्य प्रियंका मुखर्जी की उपस्थिति रही ।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post